
पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी अजीत कुमार (23) की सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि अजीत बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कारीहर गांव के पास अचानक एक आवारा कुत्ता उसकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

