RANCHI : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के एक छात्र ने सोमवार फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था। सीयूजे में वह कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार साकेत कुमार रातु थाना क्षेत्र के तिलता हनुमान नगर में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
READ ALSO: http://Jamshedpur Accidents : रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मानगो में महिला की मौत, पोटका में 5 घायल

