Home » Latehar Rail News : बालूमाथ रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी, मालगाड़ियों का परिचालन ठप

Latehar Rail News : बालूमाथ रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी, मालगाड़ियों का परिचालन ठप

Latehar Rail News : घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बेपटरी बोगियों को दोबारा पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Goods train bogies derailed at Balumath railway siding in Lateha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar : लातेहार जिले के टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन पर बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर सोमवार को एक मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी हो गईं। घटना की वजह से बालूमाथ स्टेशन के पास चार नंबर ट्रैक से रेल आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि मालगाड़ी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से किसी तरह की जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बेपटरी बोगियों को दोबारा पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

रेल मंडल के टीआई संजय कुमार ने बताया कि बरवाडीह जंक्शन से तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मालगाड़ी के बेपटरी होने की जांच के लिए रेलवे विभाग के आईटी, पीडब्ल्यूआई, ओएचई, संबंधित स्टेशन मास्टर और अन्य अधिकारी बालूमाथ रेलवे कोयला साइडिंग पर मौजूद हैं।

गौरतलब है कि इस रेलवे रूट पर केवल मालगाड़ियों का ही परिचालन होता है। यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं होने के कारण इस घटना से यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई है। रेलवे द्वारा जल्द ही ट्रैक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।्र

Read Also: Latehar News : नए साल की पार्टी के लिए चुराया बकरा और फिर….

Related Articles