Home » Chaibasa Theft News : चोरों का आतंक जारी : बड़ाजामदा बाजार की दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस अलर्ट

Chaibasa Theft News : चोरों का आतंक जारी : बड़ाजामदा बाजार की दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस अलर्ट

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Theft News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार की दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बड़ाजामदा के थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र की छोटी-बड़ी दुकानों और मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

पुलिस ने एक दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में एक नाबालिग लड़के को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ा भी था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन घटनाओं में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : आज से बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिनों में 5-7°C तक चढ़ेगा पारा

Related Articles

Leave a Comment