Home » RANCHI CRIME NEWS: बरियातू में फायरिंग से दहशत में लोग, पुलिस जांच में जुटी 

RANCHI CRIME NEWS: बरियातू में फायरिंग से दहशत में लोग, पुलिस जांच में जुटी 

by Vivek Sharma
बरियातू में फायरिंग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार रोड नंबर 9 के पास देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल और स्थानीय लोग सहम गए। सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सदर डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की फायरिंग के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे कि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles