Home » BCCI reward for Indian Cricket Team : चैंपियंस ट्राफी विजेता भारतीय टीम के लिए BCCI की बड़ी घोषणा, 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार

BCCI reward for Indian Cricket Team : चैंपियंस ट्राफी विजेता भारतीय टीम के लिए BCCI की बड़ी घोषणा, 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार

by Anand Mishra
icc champions 2
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने दुबई में हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 जीतने के बाद बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने टीम को 58 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। यह पुरस्कार कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की शानदार जीत को सम्मानित करने के लिए दिया जाएगा। भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार यह खिताब जीता।

कोचिंग स्टाफ और चयन समिति को भी पुरस्कार

यह पुरस्कार खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भी मिलेगा। हालांकि, बीसीसीआई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष की टिप्पणी

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस ऐतिहासिक जीत पर कहा, “लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना वास्तव में खास है। यह पुरस्कार टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि यह जीत भारत के मजबूत क्रिकेट इको-सिस्टम की बानगी है और 2025 में भारत का दूसरा आईसीसी खिताब है।

भारत का क्रिकेट इको-सिस्टम और ICC U-19 महिला टीम की सफलता

रोजर बिन्नी ने आगे कहा, “यह हमारे मजबूत क्रिकेट इको-सिस्टम को साबित करता है। पिछले साल भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप भी जीता था, और अब हमारी अंडर 19 महिला टीम ने भी विश्व कप जीता है। इससे साबित होता है कि भारत में क्रिकेट का इको-सिस्टम कितना मजबूत है।”

बीसीसीआई सचिव का बयान

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, “इस जीत से यह साबित होता है कि भारत सीमित ओवरों के क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग का हकदार है।” उन्होंने कहा कि भारत का दबदबा कड़ी मेहनत और कुशल रणनीति का नतीजा है। यह जीत भारतीय क्रिकेट की विश्व स्तर पर निरंतर सफलता को दर्शाती है।

भारतीय टीम की प्रदर्शन और मानसिक दृढ़ता

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों की मानसिक दृढ़ता और प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने कहा, “दबाव के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता उदीयमान क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। भारतीय क्रिकेट कौशल, मानसिक दृढ़ता और जीत की मानसिकता की मजबूत नींव पर खड़ा है।”

Related Articles