Home » Bengal Election : बंगाल की सियासत में आया दिलचस्प मोड़, ममता को मिला कल्पना व हेमंत का साथ

Bengal Election : बंगाल की सियासत में आया दिलचस्प मोड़, ममता को मिला कल्पना व हेमंत का साथ

Bengal Election : विजय हांसदा ने कहा कि झामुमो और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं। पहले भी दोनों दल कई मौकों पर साथ मिलकर काम कर चुके हैं और आगे भी यह साझेदारी जारी रहने की संभावना है।

by Anurag Ranjan
Mamata Banerjee with Hemant Soren and Kalpana Soren during Bengal election campaign
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करेगी। इस फैसले के बाद राज्य की सियासत और भी दिलचस्प हो गई है।

झामुमो सांसद विजय हंसदा ने कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ताकत बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है और अपने सहयोगी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

हेमंत सोरेन करेंगे धुआंधार प्रचार

उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे यह संकेत मिलता है कि झामुमो इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का भी बंगाल में प्रचार कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अंतिम सहमति के बाद ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

विजय हांसदा ने कहा कि झामुमो और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं। पहले भी दोनों दल कई मौकों पर साथ मिलकर काम कर चुके हैं और आगे भी यह साझेदारी जारी रहने की संभावना है। इस बीच झामुमो ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। पार्टी का आरोप है कि मौजूदा समय में आयोग पर एक राजनीतिक दल का प्रभाव नजर आ रहा है। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए इसे चिंताजनक बताया।

झामुमो के इस ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुकाबला और भी कड़ा होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और रणनीतियों के चलते सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

Read Also: Jharkhand Politics : निर्वाचन आयोग पर JMM का हमला, ये क्या बोल गए पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य

Related Articles

Leave a Comment