Home » ओडिशा में एसटीएफ को बड़ी सफलता, एक करोड़ के ब्राउन शुगर सहित चार तस्करों को दबोचा

ओडिशा में एसटीएफ को बड़ी सफलता, एक करोड़ के ब्राउन शुगर सहित चार तस्करों को दबोचा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक करोड़ रुपये मूल्य की 1,100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अधिकारियों ने बताया कि विशेष कार्य बल ने रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर बालासोर रेलवे स्टेशन के पास छापा मारा और चारों आरोपियों के पास से प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा मोटर साइकिल एवं अन्य सामग्री जब्त की।

चारों गिरफ्तार व्यक्ति बालासोर शहर के निवासी

एसटीएफ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति ब्राउन शुगर रखने को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सके और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक मामला दर्ज किया गया और मामले में जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों गिरफ्तार व्यक्ति बालासोर शहर के निवासी हैं।

READ ALSO : ओडिशा : भ्रष्टाचार के सात मामलों में आरोपी आठ साल से फरार पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार, जानें क्या लगे थे आरोप?

176 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2020 से अब तक एसटीएफ राज्य भर से 71 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन और 116 क्विंटल से अधिक भांग और 750 ग्राम अफीम जब्त किया है तथा 176 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पिछले एक साल में 62 किलोग्राम से अधिक जब्त ब्राउन शुगर और 136 क्विंटल गांजा को नष्ट किया गया है।

Related Articles