Home » ज्योतिषी के बताए ‘शुभ’ समय पर एक करोड़ का डाका, एक चूक से डकैतों सहित ज्योतिषी पहुंचे हवालात

ज्योतिषी के बताए ‘शुभ’ समय पर एक करोड़ का डाका, एक चूक से डकैतों सहित ज्योतिषी पहुंचे हवालात

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुणे : आपने चोरी की कई हैरतअंगेज कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हाल ही में मुंबई की एक चोरी की कहानी इन सबसे अलग है। पुलिस भी हैरान है। आइये चलते हैं एक अपराध के पीछे की कहानी पर। महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में पांच डकैतों ने कथित रूप से एक ज्योतिषी से शुभ समय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मदद मांगी। उस बताए गए ‘शुभ’ समय पर एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति की डकैती कर डाली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में पांच डकैतों समेत ज्योतिषी को गिरफ्तार किया गया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

95 लाख रुपये एवं 11 लाख के गहने लेकर हुए चंपत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गये थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने गोफाने की पत्नी का मुंह बंद कर दिया तथा 95 लाख रुपये नकद एवं 11 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये। अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे पर केंद्रित रही। उनलोगों ने बताया कि उन्होंने डकैती के लिए शुभ समय जानने के लिए एक ज्योतिषी से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

READ ALSO : अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से करता रहा रेप, पत्नी ने भी दिया इस घृणित कृत्य में साथ, दोनों पहुंचे हवालात

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस ने 76 लाख रुपये किये बरामद

पुणे ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने ज्योतिषी रामचंद्र चावा को इस अपराध में उसकी भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया है। हमने 76 लाख रुपये भी बरामद कर लिये हैं। जांच चल रही है। इस घटना के बाद राज्य भर में यह चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी इन अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री निकालने में जुटे हुए हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles