वैशाली (बिहार): बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग ने एक महिला प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में की गई, जहां नीलम कुमारी नामक BDO को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने धर दबोचा।
आवास योजना में लाभ के बदले मांगे जा रहे थे पैसे
सूत्रों के अनुसार, आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले BDO नीलम कुमारी पीड़ित से रिश्वत की डिमांड कर रही थीं। इस बारे में शिकायत निगरानी विभाग को मिली, जिसके बाद प्राथमिक जांच में आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद पटना मुख्यालय से निगरानी विभाग की विशेष टीम को भेजा गया, जिसने पूरे मामले में जाल बिछाया और अंततः नीलम कुमारी को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
निगरानी टीम की कार्रवाई से लालगंज प्रखंड में मचा हड़कंप
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग ने मौके पर पूछताछ करने के बाद नीलम कुमारी को पटना ले जाकर निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी BDO से और भी मामलों में पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वह रिश्वतखोरी की किसी बड़ी श्रृंखला का हिस्सा तो नहीं हैं।
Read Also- Jamshedpur Crime : बोड़ाम में अकेलापन और तनाव ने महिला की जान ले ली

