Home » स्नातक में नामांकन को फिर से खोला गया चांसलर पोर्टल, 22 जून तक का मौका

स्नातक में नामांकन को फिर से खोला गया चांसलर पोर्टल, 22 जून तक का मौका

by Rakesh Pandey
Undergraduate Academic Session
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इतिहास की सभी सीटें भरीं, कइयों में काफी रिक्तियां

धनबाद : Binod Bihari Mahto koylanchal University: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद ने स्नातक में नामांकन के लिए एक बार फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया है। इस बार छात्र-छात्राओं को आवेदन करने के लिए आगामी 22 जून तक का मौका मिलेगा।

इस बार स्नातक नियमित और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अब तक बीबीएमकेयू में नामांकन के लिए करीब 33 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि यहां कुल सीट 42 हजार के आसपास है। ऐसे में नौ हजार सीटें अब भी रिक्त पड़ी हुई थीं। इन्हीं सीटों के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

निर्धारित तिथि पर चांसलर पोर्टल बंद होने के बाद 24 जून से 12 जुलाई तक तीन चरणों में चयन सूची का प्रकाशन होगा और उसी आधार पर कालेजों में नामांकन लिया जाएगा। कालेज ने उन खाली सीटों की विषयवार सूची भी जारी की है जहां 20 से कम प्रतीक्षासूची है।

 

Binod Bihari Mahto koylanchal University: इन कालेजों के सभी विषयों में हैं रिक्तियां : बीबीएम

कालेज बलियापुर, बीडीए कालेज पिछरी बोकारो, बीएसएस महिला कालेज धनबाद, बाघमारा कालेज बाघमारा, बाेकारो महिला कालेज बोकारो, बोकारो थर्मल संध्याकालीन डिग्री कालेज, जेएसएम कालेज फुसरो, केएसजीएम कालेज निरसा, माहिंदी बाउरी डिग्री कालेज चंदनकियारी, महुदा महाविद्यालय महुदा, एनपी संध्याकालीन स्नातक कालेज, आरवीएस कालेज चास, आरपीएस कालेज चंद्रपुरा, राजगंज डिग्री कालेज राजगंज, शम्सूलहक स्मारक संध्याकालीन डिग्री कालेज, शिबू सोरेन डिग्री कालेज टुंडी, तेनुघाट कालेज तेनुघाट और विस्थापित कालेज बालीडीह बोकारो के उन सभी विषयों में सीटें खाली हैं जिनकी मान्यता इन कालेजों को मिली हुई है।

 

Binod Bihari Mahto koylanchal University: यह है तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम

प्रथम सूची का प्रकाशन – 24 जून

कागजातों की जांच – 25 जून से 02 जुलाई तक

फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 04 जुलाई

रिक्त सीटों की सूची – 03 जुलाई

द्वितीय चयन सूची का प्रकाशन – 04 जुलाई

कागजातों की जांच – 05 से 09 जुलाई तक

द्वतीय चयन सूची के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 11 जुलाई

रिक्त सीटों की सूची – 10 जुलाई

तृतीय चयन सूची का प्रकाशन – 12 जुलाई

 

Binod Bihari Mahto koylanchal University: कालेजों में जिन विषयों में सीटें अब भी खाली हैं, उनकी सूची

बीएसके कालेज मैथन – इतिहास छोड़ अन्य सभी विषय

बीएस सिटी कालेज बोकारो – इतिहास छोड़ अन्य सभी विषय व बायोटेक्नालोजी

चास कालेज चास – इतिहास छोड़ अन्य सभी विषय।

डिग्री कालेज गोमिया – इतिहास व जियोग्राफी छोड़ अन्य सभी विषय।

डिग्री कालेज झरिया – इतिहास, हिंदी व राजनीति विज्ञान छोड़ अन्य सभी विषय।

डिग्री कालेज टुंडी – सभी विषयों में होगा नामांकन।

केबी कालेज बेरमो – इतिहास छोड़ अन्य सभी विषय।

कतरास कालेज कतरास – इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान छोड़ अन्य सभी विषय।

पीके राय मेमोरियल कोलज धनबाद – इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, रसायन,गणित, भौतिकी व जूलाजी छोड़ अन्य सभी विषय।

आरएस मोर कालेज गोविंदपुर – इतिहास, हिंदी, जियोग्राफी व राजनीति विज्ञान छोड़ अन्य सभी विषय।

आरएसपी कालेज झरिया – इतिहास छोड़ अन्य सभी विषय।

एसएसएलएनटी महिला कालेज धनबाद – इतिहास, हिंदी व जूलाजी छोड़ अन्य सभी विषय।

सिंदरी कालेज सिंदरी – सभी विषयों में।

गुरूनानक कालेज धनबाद – इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान व बीसीए छोड़ अन्य सभी विषय।

एसएस कालेज चास – इतिहास व अंग्रेजी छोड़ अन्य सभी विषय ।

Related Articles