Ranchi Police Raid : रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में शुक्रवार सुबह तब अचानक हलचल मच गई, जब पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने तड़के सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया। जेल के हर वार्ड, महिला बैरक से लेकर अस्पताल तक को खंगाला गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतनी लंबी कार्रवाई के बाद भी पुलिस के हाथ कोई आपत्तिजनक सामान नहीं लगा।
Ranchi District Administration : कुख्यात कैदियों के वार्डों सहित पूरे परिसर की जांच
छापेमारी के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। कुख्यात कैदियों के वार्डों को विशेष रूप से खंगाला गया, वहीं महिला वार्ड और जेल अस्पताल भी जांच के दायरे में रहे। तलाशी अभियान में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे यह माना गया कि जेल परिसर में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।
Manju Nath Bhajantri : उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
इस छापेमारी अभियान का संचालन डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर किया गया। अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने किया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, 12 सब इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे, जिन्होंने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।
जेल परिसर में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री
सवा तीन घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल परिसर में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी दी कि हर वार्ड को खंगाला गया और जांच के दौरान जेल के भीतर सब कुछ सामान्य पाया गया। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी नियमित सुरक्षा जांच का हिस्सा थी, जिससे जेल की व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Read Also- जमशेदपुर में NH 33 पर सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

