Home » RANCHI BJP NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप, लोकतंत्र का गला घोंटने का किया प्रयास

RANCHI BJP NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप, लोकतंत्र का गला घोंटने का किया प्रयास

चुनाव के दौरान 20,000 से ज्यादा मतदान कर्मियों को किया गया मतदान से वंचित

by Vivek Sharma
RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने निकाय चुनाव में राज्य सरकार पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया, मतदान प्रभावित करने की कोशिश का किया खुलासा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को रांची में आयोजित एक प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर निकाय चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन ने लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए राज्य सरकार की रणनीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 20,000 से ज्यादा मतदान कर्मियों को मतदान से वंचित किया गया। साथ ही पोलिंग प्रतिशत को कम करने के प्रयास किए गए। इसके अलावा भाजपा समर्थित मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और प्रशासन ने एक समुदाय विशेष के मतदाताओं के वोट प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश की।

उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि मेदिनीनगर और गढ़वा में बोगस मतदान हुआ और गिरिडीह में हथियारों के साथ मतदाताओं को धमकाया गया। साथ ही साहेबगंज और जमशेदपुर में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारी वर्ग और महिला मतदाताओं को धमकी दी गई। चक्रधरपुर और चाकुलिया में भी पैसे बांटे गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे।

निर्वाचन आयोग कराए निष्पक्ष मतगणना

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। हालांकि, उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

READ ALSO: JHARKHAND CM NEWS: सीएम से मिला पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल, दुबई में होने वाले ओलचिकी शताब्दी समारोह की दी जानकारी

Related Articles

Leave a Comment