Home » संबित पात्रा ने कहा- भगवान जगन्नाथ मोदी भक्त, बाद में कहा-गलती हुई

संबित पात्रा ने कहा- भगवान जगन्नाथ मोदी भक्त, बाद में कहा-गलती हुई

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुरी : Bjp Candidate Sambit Patra: देश में इस वक्त 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन की ताबड़तोड़ रैली, जनसभा व रोड शो हो रहे हैं, जिसमें दोनों पक्ष के नेता जनता को अपनी बातों से प्रभावित करना चाह रहे हैं। इसमें कभी-कभी ऐसी बातें भी कह जाते हैं, जिसे लेकर नेताओं को ट्रोल किया जाता है। ऐसी ही गलती ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के साथ हुई, जिसे बीजू जनता दल समेत इंडिया गठबंधन ने मुद्दा बना दिया है। इससे चुनावी राजनीति गरमा गई है।

पात्रा ने बताया- भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा ने सोमवार 20 मई को भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त कह दिया। इसे लेकर उन्हें देर रात माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा है कि अगले तीन दिनों तक वे इस भूल का पश्चाताप करेंगे। हालांकि, विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हो रहा है। संबित पात्रा की इस टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है। विपक्षी नेता संबित पात्रा के इस बयान को लेकर बीजेपी पर भगवान जगन्नाथ के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष कह रहा है कि देश का विकास कैसे करोगे। देश में गरीबी कैसे दूर करोगे, रोजगार कैसे पैदा करोगे। महंगाई कैसे दूर करोगे या इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर धर्म पर आधारित राजनीति करोगे।

Bjp Candidate Sambit Patra: देर रात पात्रा ने जारी किया माफी का वीडियो

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर रात के करीब 1 बजे शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है। उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हू। अपनी इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी और इस कारण मुझसे गलती हो गई।

Bjp Candidate Sambit Patra: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी घेरा

संबित पात्रा को जब ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनके बयान को लेकर घेरा तो उन्होंने कहा कि पुरी में पीएम मोदी के रोड शो की सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनल को बयान दिया। इस दौरान मैंने हर जगह कहा कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं, लेकिन मैंने एक जगह गलती से उलटा बयान दे दिया। आप जानते हैं कि कभी-कभी जुबान फिसल जाती है तो ऐसे में इसे मुद्दा नहीं बनाएं।

वही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं। महाप्रभु को किसी इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि भगवान जगन्नाथ हमारे अस्मिता के सबसे महान प्रतीक हैं।

Related Articles