Home » Jamshedpur BJP : नीरज कुमार शर्मा बने घोड़ाबांधा मंडल के अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर भाजपा के सात मंडलों में नए अध्यक्ष का हुआ एलान

Jamshedpur BJP : नीरज कुमार शर्मा बने घोड़ाबांधा मंडल के अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर भाजपा के सात मंडलों में नए अध्यक्ष का हुआ एलान

Jamshedpur BJP : प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जारी की सूची

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर इकाई में संगठनात्मक मजबूती के लिए सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह तथा घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Read Also: Jamshedpur News : टाटा स्टील ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स 4.0’ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया एलान

Related Articles