Home » RANCHI NEWS: झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम, जानें किसने कही ये बात

RANCHI NEWS: झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम, जानें किसने कही ये बात

by Vivek Sharma
बीजेपी ऑफिस में अटल जी की जयंती
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड निर्माता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डाल्टनगंज, भवनाथपुर, सिमरिया और बरही विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए गए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी के जीवन-वृत्त पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य का निर्माण अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। जिससे आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज को पहचान और अधिकार मिला।

विधानसभा परिसर में दी पुष्पांजलि

झारखंड विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल जी कुशल संगठनकर्ता और सुशासन के अगुवा थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद, संवेदनशीलता और पारदर्शिता की परंपरा स्थापित की, जो आज भी प्रासंगिक है। झारखंड निर्माण के माध्यम से उन्होंने इस क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अटल जी के राष्ट्रनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन में दिए गए योगदान को याद किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इनकी रही मौजूदगी

सुनीता सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप, अशोक बड़ाईक, रमाकांत महतो, अविनेश सिंह, आरती सिंह, संदीप वर्मा, शोभा यादव, निशि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles