Home » Jharkhand B.ed-M.ed Admission : झारखंड में बीएड, एमएड एवं बीपीएड की 3653 रिक्त सीटों पर विवि लेंगे स्पॉट नामांकन

Jharkhand B.ed-M.ed Admission : झारखंड में बीएड, एमएड एवं बीपीएड की 3653 रिक्त सीटों पर विवि लेंगे स्पॉट नामांकन

by Dr. Brajesh Mishra
Universities in Jharkhand to conduct spot admission for vacant BEd MEd and BPED seats
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बीएड, एमएड एवं बीपीएड की चौथी काउंसलिंग के बाद भी लगभग 3653 सीट रिक्त रह गयी है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) द्वारा सूचित रिक्त सीटों एवं छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पिछले सत्र 2024-26 की तर्ज पर वेटिंग लिस्ट के आधार पर स्पॉट नामांकन की अनुमति दी गई है।

डीम्ड वेटिंग लिस्ट से ऐसे दाखिला ऐसे ले सकते हैं कॉलेज

निर्देश के अनुसार, जेसीईसीईबी द्वारा तैयार मेरिट लिस्ट में नामांकित अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष को डीम्ड वेटिंग लिस्ट मानते हुए मेरिट एवं राज्य आरक्षण नियमों का पालन कर इच्छुक महाविद्यालयों में सीधे नामांकन विवि की देख रेख में होगा। इसके तहत संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा प्रमुख समाचार पत्रों में तीन दिन लगातार विज्ञापन प्रकाशित कर नामांकन की सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थी 7 दिनों के अंदर सीएमएल रैंकिंग के साथ आवेदन कर सकेंगे, जिसके आधार पर महाविद्यालय एक सप्ताह में नामांकन पूरा करेंगे।

सीएमएल रैंकिंग अनुसरण बिना भी एडमिशन का प्रावधान

यदि इसके बाद भी इच्छित संस्थान में सीट नहीं मिलती, तो अभ्यर्थी एक सप्ताह के अंदर किसी अन्य रिक्त सीट वाले महाविद्यालय में बिना सीएमएल रैंकिंग अनुसरण के नामांकन ले सकेंगे। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। किसी भी गड़बड़ी पर महाविद्यालय प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दोषी ठहराए जाएंगे।

झारखंड में शिक्षक प्रशिक्षण की 3653 सीटें रिक्त

झारखंड के मान्यता प्राप्त बीएड, एमएड एवं बीपीएड महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए चतुर्थ (अंतिम) साक्षात्कार एवं नामांकन के बाद कुल रिक्त सीटों की संख्या 3653 है।

कोर्सकुल सीटेंरिक्त सीटें
बीएड13,6002,947
एमएड700507
बीपीएड350199

Read Also: Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में 242 नए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की पदस्थापना

Related Articles