Home » RANCHI NEWS : भाजपा ने झारखंड सरकार को दी चुनौती, इस पुल का नाम बदलकर दिखाए

RANCHI NEWS : भाजपा ने झारखंड सरकार को दी चुनौती, इस पुल का नाम बदलकर दिखाए

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजनीति एक बार फिर नामकरण को लेकर गरमा गई है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के झारखंड सरकार के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इस कदम को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल देशभक्त डॉ. मुखर्जी का अपमान है, बल्कि वीर बुधू भगत जैसे आदिवासी नायकों के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि राज्य के सबसे बड़े पुल को आदिवासी नायक बाबा तिलका मांझी की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के नाम पर रखा गया। इसी तरह धोती-साड़ी योजना का नाम उनके दादा-दादी सोना सोबरन के नाम पर जोड़ दिया गया, जबकि सच्चे आदिवासी नायकों को नजरअंदाज किया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि सरकार अगर वास्तव में वीर बुधू भगत का सम्मान करना चाहती है, तो यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला तुरंत वापस ले और नए लॉ विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखे। साथ ही सरकार को चुनौती दी कि शिबू सोरेन पुल का नाम बदलकर वीर बुधू भगत के नाम पर कर दिखाए।

Related Articles