Home » Bokaro Steel Plant Gas Leak : बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से हड़कंप, तत्काल उठाए गए सुरक्षा कदम, कोई हताहत नहीं

Bokaro Steel Plant Gas Leak : बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से हड़कंप, तत्काल उठाए गए सुरक्षा कदम, कोई हताहत नहीं

by Anand Mishra
Bokaro Steel Plant
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro (Jharkhand) : गुरुवार की सुबह झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में एक मामूली गैस रिसाव की घटना ने कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। यह हादसा कोल्ड रोलिंग मिल (CRM-03) के एसिड रीजेनेरेशन प्लांट-3 (ARP-3) में करीब 11 बजे हुआ। सूत्रों के अनुसार, गैस का रिसाव एक ड्रेन पोर्ट की पाइपलाइन में एक छोटे से छेद के कारण हुआ था। जैसे ही गैस की गंध फैली, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को तुरंत संयंत्र से बाहर निकाल लिया गया।

त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी मेडिकल डिपार्टमेंट (EMD) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए संबंधित वाल्व को बंद कर दिया और गैस के असर को कम करने के लिए पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया।

अब स्थिति पूरी तरह सामान्य

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई। बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि रिसाव बेहद मामूली था और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सुरक्षा अभियंत्रण विभाग और ईएमडी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके का निरीक्षण कर लिया है।

Related Articles