Home » Bokaro Treasury Scam: दारोगा के वेतन के नाम पर 3.15 करोड़ रुपये अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी व अन्य के खाते मे किया ट्रांसफर, गिरफ्तार

Bokaro Treasury Scam: दारोगा के वेतन के नाम पर 3.15 करोड़ रुपये अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी व अन्य के खाते मे किया ट्रांसफर, गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो। बोकारो ट्रेजरी में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पुलिस उप निरीक्षक (दारोगा) के वेतन के नाम पर करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध निकासी करने के मामले में एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घोटाला मई 2024 से मार्च 2026 के बीच हुआ। इस दौरान वेतन मद से बड़ी रकम निकालकर अलग-अलग खातों में भेजी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अकाउंटेंट ने इस पैसे का एक हिस्सा अपनी पत्नी के बैंक खाते में भी ट्रांसफर किया था। मामले की शिकायत कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद्र उरांव ने दर्ज कराई है।

सामान्य वेतन से कई गुना ज्यादा निकासी

आमतौर पर एक दारोगा को लगभग एक लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है, लेकिन उपेंद्र सिंह के नाम पर मई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच 15 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई। यह असामान्य निकासी सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान हिरासत में लेकर की गई पूछताछ

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। एसी मोहम्मद मुमताज अंसारी के नेतृत्व में टीम ने एसपी कार्यालय और कोषागार में देर रात तक जांच की। संदेह के आधार पर अकाउंटेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीसी अजय नाथ झा ने कहा है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी कर रहा है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment