Home » Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में खड़े ट्रेलर से टकरा गया तेज रफ़्तार ऑटो, एक यात्री की मौके पर मौत

Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में खड़े ट्रेलर से टकरा गया तेज रफ़्तार ऑटो, एक यात्री की मौके पर मौत

घटना में दो यात्री भी घायल, MGM अस्पताल में चल रहा है इलाज

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस में रविवार की शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन से साकची की ओर से साकची आ रहा तेज रफ़्तार ऑटो एक ट्रेलर से टकरा गया। इस सड़क हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्री घायल हो गए। घायल यात्री को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि ऑटो चालक दारू के नशे में था। इसी के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।सिर्फ मीटिंग करती है जिला परिवहन समिति गौरतलब है कि जमशेदपुर में तेज रफ्तार वाहन चलाए जाते हैं।

पुलिस वाहनों के रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। इसी के चलते हादसे हो रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन की एक कमेटी जिला परिवहन समिति हादसों पर नियंत्रण के लिए बनी है। लेकिन, उसका काम सिर्फ बैठकें करना रह गया है।

Related Articles

Leave a Comment