Home » Blue Aadhaar Card: जानिए क्या होता है ब्लू आधार कार्ड ?

Blue Aadhaar Card: जानिए क्या होता है ब्लू आधार कार्ड ?

by Rakesh Pandey
Blue Aadhaar Card
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक्नोलॉजी डेस्क : आधार कार्ड Blue Aadhaar Card देश के नागरिकों के सबसे अहम पहचान पत्रों में से एक है। इसमें आपके कई तरह के आईडी प्रूफ की डिटेल होती है- जैसे फिंगरप्रिंट, एड्रेस, कॉन्टैक्ट डिटेल और दूसरी बायोमीट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल होती हैं। इसमें आपको 12 डिजिट का यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के एडमिनिस्ट्रेटिव और सरकार कामों में होता है।

ये एक अहम एड्रेस प्रूफ की तरह भी काम करता है। अब यह पहचान पत्र बस वयस्कों तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब नवजात शिशुओं और 5 साल से कम उम्र के बच्चों तक के लिए आधार पहचान पत्र उपलब्ध है।

बच्चों के लिए भी आधार बनवा सकते हैं

साल 2018 में UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बच्चों के लिए आधार की सुविधा शुरू की थी। इसे बाल आधार या ब्लू आधार भी कहते हैं। इसे ब्लू आधार का नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि वयस्कों के तिरंगे रंग के आधार के उलट यह नीले कलर में आता है।

ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई (Blue Aadhaar Card)

ब्लू आधार कार्ड के लिए आपको सबसे पहले UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट www.UIDAI.gov.in पर जाना होगा।
यहां आपको आधार कार्ड का लिंक शो होगा, इस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो ओपन होगी, यहां आपको अपने बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, EMAIL ID जैसी डिटेल्स भरनी होंगी।

अब बच्चे का बर्थ प्लेस (जहां बच्चे का जन्म हुआ) , पूरा एड्रेस, जिला-राज्य जैसी डिटेल्स भरें।
ध्यान से भरी हुई डिटेल्स को चेक करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

ऑनलाइन प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको एक बार UIDAI सेंटर पर विजिट करना होगा।
आप UIDAI सेंटर जाने से पहले चाहें, तो अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक अपॉइंटमेंट का ऑप्शन भी शो होगा, इस ऑप्शन को सलेक्ट करें और अपॉइंटमेंट ले लें। ध्यान दें इसके लिए आपको कोई चार्ज देना नहीं पड़ता है।

READ ALSO: Paytm Stocks Downgrade: पेटीएम के निवेशकों में कोहराम, कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट

Related Articles