Home » Chaibasa Lok adalat : चाईबासा और चक्रधरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 1.29 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

Chaibasa Lok adalat : चाईबासा और चक्रधरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 1.29 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 1 लाख 26 हजार 655 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें बैंक से संबंधित 1,527 वाद और अन्य 1 लाख 25 हजार 128 मामले शामिल थे।

by Rajeshwar Pandey
Lok Adalat
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : चाईबासा और चक्रधरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1 लाख 29 हजार 942 मामलों का निष्पादन हुआ और 31.71 करोड़ रुपये का समायोजन किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आभासी माध्यम से किया। चाईबासा न्यायालय में नौ और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में दो न्यायपीठों का गठन किया गया।

प्री-लिटिगेशन के 1 लाख 26 हजार 655 मामलों की सुनवाई

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 1 लाख 26 हजार 655 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें बैंक से संबंधित 1,527 वाद और अन्य 1 लाख 25 हजार 128 मामले शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में लंबित 3 हजार 287 मामलों का भी निष्पादन हुआ, जिनमें अपराधिक सुलहनीय 2 हजार 572 वाद, बिजली विभाग से 149, श्रम विभाग 4, मोटर दुर्घटना क्लेम 3, कुटुंब न्यायालय 15, एनआई एक्ट 10 और अन्य सिविल मामलों के 534 वाद शामिल थे।

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है, ताकि लोग अपने सुलहनीय मामलों का समाधान करवा सकें।

हजारों लंबित मामलों का निपटान

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिविल जज सीनियर डिविजन, एसडीजेएम, रेलवे दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष और अनुमंडल न्यायालय के न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन के माध्यम से हजारों लंबित मामलों का निपटान हुआ और न्याय प्रणाली को जनता के और करीब लाने का प्रयास सफल रहा।

Also Read: Chaibasa Cricket : अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का निबंधन 16 दिसंबर को

Related Articles