Home » Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाके में चला वाहन जांच अभियान, 55 वाहनों से वसूला ₹1.10 लाख जुर्माना

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाके में चला वाहन जांच अभियान, 55 वाहनों से वसूला ₹1.10 लाख जुर्माना

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। गालूडीह टोल प्लाजा के पास चले इस अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने किया। अभियान का मुख्य मकसद ग्रामीण इलाकों में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण पाना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना था। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक दोपहिया, चारपहिया वाहनों और बसों की गहन जांच की।

इस दौरान बाइक चालकों ने बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग, कार चालकों के सीट बेल्ट नहीं पहनने, वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म तथा बसों में ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर खास ध्यान दिया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले 55 वाहन चालकों से कुल एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एमवीआई सूरज हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी अब नियमित रूप से वाहन जांच में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर सड़क हादसे हेलमेट नहीं पहनने और ओवरलोडिंग की वजह से हो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा करें।

Related Articles