Home » Deoghar News: 3D एनिमेशन से युवाओं को दिखा रहे भगवान शिव से जुड़ी कथाएं, जगा रहे धर्म-संस्कृति का क्रेज

Deoghar News: 3D एनिमेशन से युवाओं को दिखा रहे भगवान शिव से जुड़ी कथाएं, जगा रहे धर्म-संस्कृति का क्रेज

by Kanchan Kumar
Deoghar VR Shiva Experience
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​देवघर: आज के डिजिटल दौर में जब युवा पीढ़ी अपनी पुरानी परंपराओं और पौराणिक कहानियों से दूर होती जा रही है, तब देवघर में उन्हें अपने धर्म- सांस्कृति से जोड़ने की एक अनोखी पहल की गई है। इस बार श्रावणी मेले में आने वाले शिवभक्तों और युवाओं के लिए भक्ति के साथ-साथ हाई-टेक तकनीक का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है।

​तकनीक और आस्था का अनोखा मेल

​आंखों के सामने जीवंत होगी शिवगाथा मेले में श्रद्धालुओं को वर्चुअल रियलिटी डिवाइस दी जा रही है। इसे आंखों पर पहनते ही 3D एनिमेशन के जरिए बाबा बैद्यनाथ धाम का पौराणिक इतिहास और भगवान शिव से जुड़ी कथाएं बिल्कुल सजीव नजर आती हैं।

​युवाओं के लिए खास आकर्षण

जिला प्रशासन की इस डिजिटल पहल से सबसे ज्यादा युवा प्रभावित हो रहे हैं। पारंपरिक किताबों या टीवी के मुकाबले वीआर चश्मे के जरिए कहानियों को देखना उनके लिए काफी रोमांचक साबित हो रहा है। ​मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि 3D प्रस्तुति की वजह से इतिहास और धार्मिक महत्व आसानी से समझ में आ जाता है और यह लंबे समय तक याद भी रहता है।

​प्रशासन का बड़ा कदम

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के मुताबिक, इस साल 3D एनिमेशन सेवा का दायरा और बढ़ाया गया है। इसका मुख्य मकसद नई पीढ़ी को आधुनिक माध्यमों से अपनी आध्यात्मिक विरासत, आस्था और संस्कृति का बेहतर ज्ञान देना है।

Read Also: Deoghar First Somwari LIVE: सावन की पहली सोमवारी आज, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों का सैलाब, हर ओर गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

Related Articles

Leave a Comment