Home » Ranchi News : रांची में दो दिनों तक जलापूर्ति रहेगी ठप, जानें क्या है कारण

Ranchi News : रांची में दो दिनों तक जलापूर्ति रहेगी ठप, जानें क्या है कारण

यह निर्णय बहु बाजार से पटेल चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के तहत लिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग और नए कनेक्शन जोड़ने की वजह से 30 मार्च से 31 मार्च तक पूरे 48 घंटे का शटडाउन लागू रहेगा। इस अवधि में कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी।यह निर्णय बहु बाजार से पटेल चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के तहत लिया गया है।

इस परियोजना का उद्देश्य सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर को पटेल चौक से जोड़ना और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर को बहु बाजार से कनेक्ट करना है। करीब 1.25 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुरोध पर इस जलापूर्ति शटडाउन को स्वीकृति दी गई है। इस दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन को स्थानांतरित करने और नई पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जाएगा।प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खासकर जिन इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, वहां के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई

Related Articles