Home » Chaibasa Crime : धारदार हथियार से शिक्षिका पर जानलेवा हमला, अपराधी फरार, ब्लड की कमी को देखते हुए जमशेदपुर रेफर

Chaibasa Crime : धारदार हथियार से शिक्षिका पर जानलेवा हमला, अपराधी फरार, ब्लड की कमी को देखते हुए जमशेदपुर रेफर

Chaibasa Crime : वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Teacher Attacked: Referred to Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा से बड़ी खबर आई है। यहां नीमडीह के राजीव गांधी चौक स्थित कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार की रात एक घटना से सनसनी फैल गई। ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक शिक्षिका पर अज्ञात अपराधी ने धारदार हथियार (चाकू) से जानलेवा हमला कर दिया। अपराधी ने शिक्षिका के शरीर पर एक-दो नहीं, बल्कि दस से बारह बार जानलेवा हमला किए, जिससे शिक्षिका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। शिक्षिका की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित MGM मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर किया गया है।

अंधेरे में घात लगाकर बैठा था हमलावर

घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका रोजाना की तरह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह एक गली से गुजरी, वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक अज्ञात युवक ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने बिना किसी संवाद के युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
अचानक हुए इस हमले से युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इधर क्षेत्र के मुफस्सिल थाना और सदर थाना की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में मोहल्ले वासियों और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं रहने की वजह से युवती को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

Read Also: Chaibasa News : जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी,फील्ड ट्रेनरों को सिखाई जा रही प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Comment