Home » Chaibasa Crime : चाईबासा में रंगे हाथ पकड़ाया चोर, चालकों ने पुलिस को सौंपा, मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई पुलिस

Chaibasa Crime : चाईबासा में रंगे हाथ पकड़ाया चोर, चालकों ने पुलिस को सौंपा, मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई पुलिस

Chaibasa Crime : चोर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अब उसकी जांच में जुटी है।

by Rajeshwar Pandey
Thief caught red handed in Chaibasa and handed over to police by locals
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक पेशेवर चोर को लोगों ने धर दबोचा। चोर की उम्र 29 साल है और वह टेकासाई के पास चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। ड्राइवर और खलासियों ने उसे रंगे हाथों 20,000 रुपये चोरी करते हुए पकड़ा। इस दौरान चोर ने जमकर ड्रामा किया, लेकिन लोगों ने उसे खंभे में बांध कर खूब पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और चोर को उनके हवाले कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अब उसकी जांच में जुटी है। चोरी की घटनाओं से परेशान ड्राइवर और खलासियों ने राहत की सांस ली है। चोर को पकड़ने वाले ड्राइवर ने बताया कि वह कई दिनों से सड़क पर खड़ी गाड़ियों से बैटरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर रहा था। लोगों ने उसकी हरकतों से तंग आकर उसे पकड़ने की योजना बनाई और अंततः उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। चोर को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। बहरहाल लगातार हो रही चोरी की घटना से ड्राइवर और हेल्पर ने फिलहाल राहत की सांस ली है। घटना के बाद चाईबासा के मुफस्सिल थाना की पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read Also: Chakradharpur Railway Division News : रेलवे स्टेशन में दिनदहाड़े मौत का मंजर, 15 मिनट तक झूलता रहा युवक… और खामोश रहा सिस्टम

Related Articles

Leave a Comment