Home » RANCHI NEWS: सब्जी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन किसानों को मारी टक्कर, 2 गंभीर

RANCHI NEWS: सब्जी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन किसानों को मारी टक्कर, 2 गंभीर

लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा

by Vivek Sharma
तमाड़ में एक्सीडेंट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: तमाड़ प्रखंड के भुइयाडीह सब्जी बाजार में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपा दिया। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए इस हादसे में तीन किसान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे तीन मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में इचागढ़ थाना क्षेत्र निवासी मदन मांझी और बजरंग दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गोमिया कोचा निवासी एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ओवरब्रिज और बाईपास बनने के बाद इस क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

Related Articles