Home » Jamshedpur News: कमिश्नर ने MGM अस्पताल का किया निरीक्षण, 31 मार्च तक हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करने का दिया निर्देश

Jamshedpur News: कमिश्नर ने MGM अस्पताल का किया निरीक्षण, 31 मार्च तक हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ओपीडी व्यवस्था, डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौजूदा संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ओपीडी व्यवस्था, डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुधार के निर्देश दिए।कमिश्नर ने समीक्षा बैठक भी कीसमीक्षा बैठक में अस्पताल की सेवाओं को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। आयुक्त ने तरल मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलएमओ और पीएसए प्लांट को 31 मार्च तक चालू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और खराब पड़ी एम्बुलेंस को मरम्मत कर चालू करने पर जोर दिया गया।

पूरी तरह से चालू होंगे सारे आईसीयूउन्होंने सभी आईसीयू को पूरी तरह से संचालित करने, वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और ओपीडी सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल तक अमृत फार्मेसी और जनऔषधि केंद्र शुरू करने तथा आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी जोर दिया गया।

20 अप्रैल तक खोज लिया जाएगा पेयजल का समाधानबैठक में पेयजल समस्या के समाधान के लिए मानगो नगर निगम के साथ समन्वय कर 20 अप्रैल तक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बायो मेडिकल वेस्ट के सही निष्पादन, पैथोलॉजी जांच में सुधार और अस्पताल के अनटाइड फंड के सही उपयोग पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एमजीएम अधीक्षक डॉ. बलराम झा और डॉ. जुझार माझी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles