चाईबासा : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य एनएच 75 ई मार्ग के चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम के आगे विश्वनाथ कॉंप्लेक्स के समीप मिर्गी का दौरा पड़ने से ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय नंदन पाठक की मौत हो गई।घटना तकरीबन साढ़े पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड निवासी 40 वर्षीय नंदन पाठक पिता बसंत पाठक सुबह अपने घर से करीबन 5 बजे ई-रिक्शा लेकर निकला था। जब विश्वनाथ कॉप्लेक्स के पास पहुंचा तो उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ई-रिक्शा से गिर गया।
सड़क पर काफी देर पड़ा रहने के कारण उसकी मौत हो गई। जब राहगीरों ने उसे काफी देर के बाद देखा तो इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण उसका हृदय गति रुक गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

