Home » Bokaro Murder Case: अपहरण के बाद युवक की कर दी गई थी हत्या, पुलिस ने गिरिडीह से बरामद शव

Bokaro Murder Case: अपहरण के बाद युवक की कर दी गई थी हत्या, पुलिस ने गिरिडीह से बरामद शव

भुवनेश्वर के एक होटल में छापेमारी कर घटना के मास्टरमाइंड को किया गया गिरफ्तार.

by Mujtaba Haider Rizvi
Bokaro murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro: बोकारो जिले में अपहरण के बाद हत्या की घटना सामने आई है। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8/ए से अपहृत युवक जयंत सिंह की हत्या कर शव को गिरिडीह जिले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जलेबियाघाटी की खाई से शव बरामद किया है।

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि सेक्टर-8/ए, आवास संख्या-2197 निवासी जयंत सिंह का 10 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। इस घटना में उनकी पत्नी अमृता सिंह ने 11 दिसंबर को हरला थाना में कांड संख्या-185/2025 के तहत मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

घटना की जांच में बोकारो पुलिस ने 14 दिसंबर को भुवनेश्वर स्थित एक होटल में रेड की और मुख्य आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे सड़क मार्ग से बोकारो लाया गया। पूछताछ के दौरान उसके बयान के आधार पर पुलिस ने गिरिडीह जिले से जयंत सिंह का शव बरामद किया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित संदेह के आधार पर कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करेगी।

Also Read: Dumka Winter Fire Accident: दुमका में अलाव तापते समय दर्दनाक हादसा : दो वृद्ध महिलाओं की झुलसकर मौत

Related Articles