Home » Ranchi Health News : बरसात में मलेरिया-डेंगू को ले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Ranchi Health News : बरसात में मलेरिया-डेंगू को ले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

by Nikhil Kumar
इरफान अंसारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लगातार हो रही बारिश के बीच झारखंड सरकार ने मलेरिया, सेरेब्रल मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, टाइफाइड और अन्य मौसमी संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सिविल सर्जनों को मलेरिया नियंत्रण अभियान युद्धस्तर पर चलाने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण अभियान तथा स्वास्थ्य सेवाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मेडिकल टीम तैनात करने, फॉगिंग, इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस), एंटी-लार्वा अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और घर-घर सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) और ब्लड स्मीयर जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। गंभीर मरीजों के त्वरित उपचार, आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन, ऑक्सीजन, एंबुलेंस, आईसीयू बेड और जांच सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है।

विशेष चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करने, मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात करने तथा जरूरत पड़ने पर विशेष चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, टाइफाइड और अन्य संक्रामक रोगों की दैनिक निगरानी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही जमशेदपुर और कोल्हान प्रमंडल का दौरा कर मलेरिया नियंत्रण अभियान की समीक्षा करने की भी जानकारी दी।

Read Also: ​Jharkhand Health : झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया का बढ़ा खतरा, सरकार ने जारी की एडवायजरी

Related Articles

Leave a Comment