Home » Ranchi SIR News : राजनीतिक दलों के बीएलए -2 मतदाताओं से फॉर्म कलेक्शन में करें सहयोग : के रवि कुमार

Ranchi SIR News : राजनीतिक दलों के बीएलए -2 मतदाताओं से फॉर्म कलेक्शन में करें सहयोग : के रवि कुमार

मतदाता जल्द भरकर जमा करें गणना प्रपत्र

by Nikhil Kumar
Jharkhand SIR Enumeration meeting ceo k ravi kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • 22 जुलाई को सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा होने से यदि उसमें कोई त्रुटि रह जाती है तो बीएलओ उसे समय रहते ठीक कराने में सहायता कर सकेंगे। इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी तय समय पर पूरी होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलओ से भी अपील की है कि वह फॉर्म को जमा करने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि राज्य में बीएलओ घर-घर जाकर लगभग 97 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचा चुके हैं। अब केवल वे मतदाता शेष हैं जो मतदान केंद्र क्षेत्र से बाहर रहते हैं, संभावित अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि की सूची में शामिल हो सकते हैं या किसी अन्य कारण से अभी तक प्रपत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं।

5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष सहायता शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की तीसरी एवं अंतिम बैठक होगी। इस बैठक में संभावित अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत तथा दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं से भी अपील की है कि वे मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र जमा कराने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि प्रपत्रों का डिजिटलीकरण, परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ने की प्रक्रिया, विवरणों का सत्यापन तथा मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर पूरा हो सके।

जिन मतदाताओं को अभी तक गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वे निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अथवा ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से भी प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

Read Also: Jharkhand SIR : पूर्वी सिंहभूम में 18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, बूथों पर मिलेंगे गणना प्रपत्र

Related Articles