Home » Jharkhand Politics : कांग्रेस ने सूबे के सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रभारियों की जारी की सूची, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Jharkhand Politics : कांग्रेस ने सूबे के सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रभारियों की जारी की सूची, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Jharkhand Politics : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) को अहम भूमिका मिलने से कोयलांचल क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ने की आशा जताई जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
RANCHI: रांची में कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा पर महिलाओं की भावनाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिसूचना जारी कर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही विभाग एवं प्रकोष्ठ के भी प्रभारियों का एलान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कर दिया है। धनबाद संसदीय क्षेत्र का प्रभारी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को बनाया गया है।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) को अहम भूमिका मिलने से कोयलांचल क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ने की आशा जताई जा रही है। उनके प्रभारी बनने पर कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि पार्टी अब और मजबूती से जनता के बीच पहुंच सकेगी। प्रदीप तुलस्यान गिरिडीह के प्रभारी बने हैं। भीम कुमार को चतरा, सुल्तान अहमद खान को दुमका, व गुंजन सिंह को गोड्डा और नमन विक्सल कोंगाडी को रांची संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों और अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन तैनाती से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को धार मिलेगी।

धनबाद में अनूप सिंह को प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अनूप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ पूरे धनबाद संसदीय क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में तेजी आएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा के अलावा एसआईआर समिति, कैंपेन कमेटी के सभी नियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, जिला एवं प्रखंड स्तर के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करें। इन नियुक्तियों को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Read Also: JAC Inter Result 2026: साइंस में लातेहार, कॉमर्स में सिमडेगा और आर्ट्स में गुमला ने मारी बाजी

Related Articles

Leave a Comment