Home » Chaibasa news : घटना में नामजद एवं संलिप्त आरोपियों की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग की

Chaibasa news : घटना में नामजद एवं संलिप्त आरोपियों की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग की

घटना में नामजद एवं संलिप्त आरोपियों की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ने मझगांव प्रखंड में आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट एवं देशाउली स्थल पर कथित रूप से हुई असामाजिक गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि 13 और 14 जुलाई को कुछ अन्य समुदाय के युवकों द्वारा आदिवासियों के पवित्र देशाउली स्थल पर शराब एवं सिगरेट का सेवन, हुड़दंग और धार्मिक स्थल को अपवित्र करने जैसी गतिविधियां की गईं। इस पर आपत्ति जताने के बाद अगले दिन सूचना लेने गए आदिवासी युवकों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और हथियारों से हमला किया गया। जिसमें कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराना पड़ा।

 

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग, थाना प्रभारी की भी निलंबन हो

कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि घटना से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है तथा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन में संगठन ने घटना में नामजद एवं संलिप्त आरोपियों की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग की है। साथ ही मझगांव थाना प्रभारी पर भी घटना के दौरान कथित निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की मांग की गई है।

 

 

कार्रवाई नहीं होने पर चाईबासा बंद सहित व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन करने की चेतावनी

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर चाईबासा बंद सहित व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन पर कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति के संयोजक वीर सिंह बालमुचू, संदीप सन्नी देवगम, रमेश बालमुचू, संजय सरिल देवगम, प्रकाश पूर्ति, सुभाष सिंकू, गुरा सिंकू, अमर पार्ट पिंगुआ, रोशन बानरा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment