
Jamshedpur : इंकैब के पुनरुद्धार को लेकर गंभीर वेदांता ग्रुप ने अब प्रशासनिक मदद के लिए पहल शुरु कर दिया है। वेदांता ग्रुप की ओर नियुक्त किये गये पदाधिकारी राजीव कुमार तथा विवेकानंद सिंह उपायुक्त राजीव रंजन से मिलने के बाद वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलकर कानूनी पक्षों को रखा तथा कंपनी खोलने में सहयोग मांगा। प्रबंधन ने एनसीएलटी के आदेश की प्रति के साथ अबतक की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने दोनों पदाधिकारियों से कानून के तहत अबतक जिस तरह कार्य कर रहे हैं उसे आगे भी बरकरार रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कंपनी के खुलने पर कहा कि जितना अधिक इंडस्ट्री खुलेंगे राज्य और शहर के विकास के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को नियमानुसार पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद वरीय आरक्षी अधीक्षक से कंपनी के पदाधिकारी मिले। ।।सूत्रों का कहना है कि कंपनी गेट पर हंगामा मामले में गोलमुरी थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की प्रति सौंपा। सिलसिलेवार रुप से उनको हंगामे और अतिक्रमण के बारे में बताया। प्राथमिकी में राधे साह तथा विपिन शुक्ला को नामजद आरोपी बनाया गया है। राधे साह द्वारा की गयी अतिक्रमण को बताया।

