Home » Chaibasa Elephant Attack : चाईबासा में गजराज का आतंक, अलग-अलग गांव में तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, एक घायल

Chaibasa Elephant Attack : चाईबासा में गजराज का आतंक, अलग-अलग गांव में तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, एक घायल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Elephant Attack: Wild Elephant Kills Three People in Jharkhand Village
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने चाईबासा वन प्रमंडल क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों को कुचल व पटक-पटक कर मार डाला। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही ग्रामीणों में दहशत है। हाथी के हमले से मरने वालों में टोंटो थाना अंतर्गत बंदीजारी नीचे टोला के मंगल सिंह हेंब्रम व बीर सिंह हातू शामिल हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने की पुष्टि

घटना के बाद शुक्रवार की दोपहर एक मृतक को चाईबासा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जबकि दो शवों को घटनास्थल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने बारी-बारी से तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है।

हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बनाई टीम

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को पकड़ने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हाथी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही हाथी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और हाथी के पास न जाएं।

Read Also: Plamu Police Action : पलामू में माधुरी जंगल से 1.20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Articles