Home » RANCHI NEWS: पेट्रोल भराने पहुंचे युवक को कार ने कुचला, जन्मदिन के दिन हो गई मौत

RANCHI NEWS: पेट्रोल भराने पहुंचे युवक को कार ने कुचला, जन्मदिन के दिन हो गई मौत

by Vivek Sharma
स्कूटी सवार को कुचला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नए साल की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिरसा चौक के लंका कॉलोनी निवासी ऑटो चालक फूलचंद तिर्की के इकलौते बेटे विवेक कुमार तिर्की की उसके जन्मदिन के दिन ही मौत हो गई। 31 दिसंबर की रात कार से कुचलने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां 1 जनवरी को उसकी मौत हो गई। बता दें कि वह अपने जन्मदिन के लिए केक लाने घर से निकला था।

पेट्रोल भराने गया था पंप

जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात युवक अपनी स्कूटी से बिरसा चौक स्थित रिलायंस पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। इसी दौरान एक लापरवाह कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि विवेक मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने लोगों की मदद से तुरंत विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना से आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोग 2 जनवरी को जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के बाद आरोपी चालक कुछ दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। परिवार की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI HEALTH NEWS: 6 से 10 जनवरी तक 18 सेंटरों पर लगेगा स्वास्थ्य मेला, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Comment