Home » Chaibasa Elephant Death : दंतैल हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग, करंट लगने से मौत की आशंका

Chaibasa Elephant Death : दंतैल हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग, करंट लगने से मौत की आशंका

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Elephant Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल हाथी की मौत हुई है। यहां के कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर में एक नर दंतैल हाथी का शव मिला है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वन विभाग की शुरुआती जांच में करंट लगने से हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग पूरे केस की जांच में जुट गया है।

वन विभाग टीम जांच में जुटी

यह पूरी घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां आज सुबह ग्रामीणों ने एक नर दंतैल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। गांव के बाहर हाथी का शव मिलने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद वन विभाग के टीम के साथ डॉक्टर के टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि हाथी की मौत किन परिस्थिति में हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया स्थानीय ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह का चर्चा या का माहौल गर्म है।

करंट से मौत की आशंका

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही मृत हाथी का पोस्टमार्टम करने के बाद नियमानुसार हाथी के शव को दफना दिया जाएगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही है हाथी के हमले से लोगों की मौत हो या फिर फसलों को बचाने के लिए कई बार खेतों के आसपास अवैध रूप से करंट प्रवाहित कर दिया जाता है, जिससे ऐसे हादसे सामने आते हैं।

सुबह हाथी की मौत की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिक तौर पर करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वन विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है, ताकि पता लग जाए सके करंट लगने के बाद हाथी की मौत हुई है तो उसे दोषी पाई जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।

Related Articles

Leave a Comment