Home » Chaibasa News : “मेरी शक्ति मेरी पहचान” थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन

Chaibasa News : “मेरी शक्ति मेरी पहचान” थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन

Chaibasa News : जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरिन ने कहा कि सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून ने महिलाओं के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

by Rajeshwar Pandey
Women participating in International Women's Day program on “Meri Shakti Meri Pehchan” theme in Chaibasa.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सृजन महिला विकास मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “मेरी शक्ति मेरी पहचान” थीम पर चक्रधरपुर के भारत भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गुलाब गरिमा मंच ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं सूरजमुखी गरिमा मंच ने घरेलू हिंसा और बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरिन , अतिथियों में पूर्व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतू साहू, चक्रधरपुर महिला थाना प्रभारी मेनका बेरुली, भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, कांग्रेस नेत्री अनुप्रिया सोय, वार्ड पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरिन ने कहा कि सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून ने पिछले 28 वर्षों से महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में मोहम्मद इस्लाम अंसारी, भवानी कांत, पंकजनी प्रधान, राशिद अख्तर, सुमन और बुशरा नाज समेत कई लोग उपस्थित थे।

Read Also: West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में एक ही परिवार के चार सदस्यों की सरना धर्म में वापसी

Related Articles

Leave a Comment