
रांची : झारखंड में परिवहन विभाग के राजस्व संग्रह की समीक्षा में कई जिलों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले फरवरी 2026 तक कई जिलों ने वाहन टैक्स, फिटनेस और परमिट शुल्क से 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली कर ली है, जबकि कुछ जिले अभी भी पीछे चल रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य में परिवहन विभाग को फरवरी 2026 तक लगभग 1818 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है, जो कुल लक्ष्य का करीब 87.7 प्रतिशत है।
राजधानी रांची, जमशेदपुर, पाकुड़ और सिमडेगा जैसे जिलों ने लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं कुछ औद्योगिक और बड़े जिले अपेक्षित प्रगति नहीं कर सके हैं।
| जिला | लक्ष्य (लाख रुपये) | उपलब्धि (लाख रुपये) | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| रांची | 41,047.51 | 43,456.98 | 105.87% |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 27,054.04 | 31,498.59 | 116.43% |
| पाकुड़ | 2,517.67 | 2,709.10 | 107.60% |
| सिमडेगा | 1,160.94 | 1,232.93 | 106.20% |
| पलामू | 7,608.30 | 7,587.62 | लगभग 100% |
| जिला | लक्ष्य (लाख रुपये) | उपलब्धि (लाख रुपये) | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| हजारीबाग | 21,042.03 | 16,758.47 | 79.64% |
| बोकारो | 15,755.61 | 10,491.09 | 66.59% |
| धनबाद | 30,060.05 | 21,813.49 | 72.57% |
| गिरिडीह | 7,048.56 | 5,397.52 | 76.58% |
| कोडरमा | 4,524.02 | 3,115.72 | 68.87% |
मार्च में विशेष अभियान
परिवहन विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार मार्च में बकाया वाहन टैक्स, फिटनेस और परमिट शुल्क की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि वार्षिक लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

