Home » JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई तक, आयोग ने जारी किया संशोधित मॉडल उत्तर

JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई तक, आयोग ने जारी किया संशोधित मॉडल उत्तर

प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों पर आपत्तियों के बाद आयोग ने जारी किया संशोधित मॉडल उत्तर, दोनों प्रश्नपत्रों में दो-दो प्रश्न किए गए ड्रॉप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है। यह परीक्षा आगामी 18 से 20 जुलाई तक चलेगी। जेपीएससी प्रशासन इस मुख्य परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के और समय पर पूरा कराने की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट गया है।

​मुख्य परीक्षा की तारीखों के एलान के साथ ही आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को लेकर भी एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। जेपीएससी ने पीटी परीक्षा के प्रश्नों का एक बार फिर से संशोधित (रिवाइज्ड) मॉडल उत्तर जारी किया है। आयोग का प्रयास है कि मुख्य परीक्षा से पहले रिजल्ट को लेकर सभी तरह के विवाद और आपत्तियां दूर कर ली जाएं।

​इससे पहले जेपीएससी ने सामान्य अध्ययन के प्रथम और द्वितीय, दोनों प्रश्नपत्रों की आंसर-की (मॉडल उत्तर) जारी की थी। इस पर अभ्यर्थियों से 20 से 24 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थीं। उम्मीदवारों से मिलीं शिकायतों और सुझावों के बाद आयोग ने विषय विशेषज्ञों (एक्सपर्ट्स) की एक कमेटी बनाई। कमेटी की समीक्षा के बाद 26 मई को दोनों पत्रों का फाइनल मॉडल उत्तर वेबसाइट पर जारी किया गया था।

​दोबारा जांच के बाद दो-दो प्रश्न हटाए गए

26 मई को जारी हुए फाइनल मॉडल उत्तर पर भी कई अभ्यर्थियों ने गड़बड़ियों का दावा करते हुए दोबारा आपत्तियां जता दीं। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और विशेषज्ञों से एक बार फिर पूरे मामले की री-चेकिंग कराई। ​इस दोबारा हुई जांच के बाद आयोग ने अब दूसरे प्रश्नपत्र का एक नया और संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया है। इस नए बदलाव के तहत आयोग ने दोनों ही प्रश्नपत्रों से दो-दो विवादित सवालों को पूरी तरह से हटा दिया है। आयोग के इस कदम से अब पीटी परीक्षा के परिणाम और मुख्य परीक्षा के आयोजन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

Read also: Governor Santosh Gangwar : झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सांस्कृतिक व भावनात्मक संबंध गहरे : राज्यपाल 

 

Related Articles

Leave a Comment