Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, तेज़ रफ़्तार बस ने कुचला

Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, तेज़ रफ़्तार बस ने कुचला

दुर्घटना को अंजाम देकर चालक फरार

by Mujtaba Haider Rizvi
olideeh deadbody
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई रोड नंबर-4 निवासी एक वृद्ध की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले वृद्ध को एक अज्ञात बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि शंकोसाई रोड नंबर-4 निवासी सुदर्शन शर्मा (75) शनिवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे।

कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक सुदर्शन शर्मा टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके परिवार में छह बच्चे हैं।

Read also –

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच कर रही है।

Related Articles