Home » Chaibasa News : बड़ाजामदा में चोरी की 7 बाइक बरामद, वाहन चोरों के साथ मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

Chaibasa News : बड़ाजामदा में चोरी की 7 बाइक बरामद, वाहन चोरों के साथ मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी चुराई हुई मोटरसाइकिल से छिनतई, चोरी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

by Rakesh Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद कर 6 आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें से 3 को निरुद्ध किया गया और 3 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 5-6 संदिग्ध मोटरसाइकिल चोर चोरी की बाइक बेचने और उन्हीं बाइकों से छिनतई, चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ किरीबुरू विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया।

तीन जगहों पर छापेमारी

टीम में बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू थाना पुलिस शामिल थी। टीम ने बड़ाजामदा अंतर्गत टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के घर, नोवामुंडी स्थित संदीप पिंगुवा के घर तथा बड़ाजामदा में लाल बिल्डिंग के पास झाड़ी में छापामारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न कंपनियों की कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस ने विधिवत जब्ती-सूची बनाकर सभी बाइक जब्त की।

मास्टरमाइंड पहले भी जा चुके जेल

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी चुराई हुई मोटरसाइकिल से छिनतई, चोरी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा हैं। दोनों अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

केस दर्ज, 6 आरोपी हिरासत में

इस संबंध में गुवा बड़ाजामदा थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांड में शामिल कुल 6 आरोपियों में से 3 को निरुद्ध किया गया है तथा 3 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

बडाजामदा (टंकीसाई) ना-गुवा निवासी अनिल कुमार नाग के पुत्र 20 वर्ष दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू, नोवामुंडी डुकासाई निवासी स्व० राजेश पिंगुवा के पुत्र 25 वर्ष संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली, बडाजामदा भटठीसाई निवासी काडे दास के पुत्र 19 वर्ष बॉबी दास को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य तीन विधि विरूध किशोर को निरूध किया गया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस

किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनित कुमार किन्डो, किरीबुरू अंचल पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, बडाजामदा ओ०पी० थाना प्रभारी बालेश्वर उराँव, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार, बडाजामदा ओ.पी. अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा, नोवामुंडी थाना अखिलेश कुमार सिंह ,नोवामुंडी थाना के रामविलाश महतो, विनोद कुमार सिंह और 9 सशस्त्र बल बडाजामदा किरीबुरू, नोवामुंडी थाना शामिल थे।

Read Also- Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, तेज़ रफ़्तार बस ने कुचला

Related Articles

Leave a Comment