Home » Jharkhand Rural Works Department : 50 से अधिक इंजीनियर पोस्टिंग के इंतजार में, विभागीय कामकाज हो रहा प्रभावित

Jharkhand Rural Works Department : 50 से अधिक इंजीनियर पोस्टिंग के इंतजार में, विभागीय कामकाज हो रहा प्रभावित

Jharkhand Hindi News : हाल में महीनों से प्रतीक्षा में चल रहे 28 कनीय अभियंताओं का हुआ है पदस्थापन

by Nikhil Kumar
PROJECT BHAWAN
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रामीण कार्य विभाग में 50 से अधिक सहायक अभियंता (एई) अब भी बिना पोस्टिंग के बैठे हैं। इन सहायक अभियंताओं की सेवा जल संसाधन विभाग से ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपी गई थी, ताकि उन्हें विभिन्न प्रमंडलों में पदस्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लगाया जा सके। कई माह बीत जाने के बाद भी उनकी तैनाती नहीं होने से वे बिना काम के बैठे हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की पदस्थापन लंबित रहने से विशेष प्रमंडलों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। पुल-पुलिया और सड़क से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ रहा है।


बता दें कि हाल ही में विभाग ने महीनों से प्रतीक्षा में चल रहे 28 कनीय अभियंताओं की पोस्टिंग की थी। लेकिन सहायक अभियंताओं की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। इधर विभाग को हाल में ही तीन कार्यपालक अभियंता, चार अधीक्षण अभियंता और एक मुख्य अभियंता की सेवा भी मिली है, जिनकी पदस्थापना की प्रक्रिया अभी पूरी की जानी है। विभागीय स्तर पर जल्द ही इन अधिकारियों की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है।

Read Also- Rain Alert : झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment