Home » potka Murder Case : पोटका में विवाहिता की हत्या कर पंखे से लटका दिया था शव, एफआईआर दर्ज

potka Murder Case : पोटका में विवाहिता की हत्या कर पंखे से लटका दिया था शव, एफआईआर दर्ज

Jharkhand Hindi News : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

by Mujtaba Haider Rizvi
chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के दानीसाई गांव में विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। हत्या कर विवाहिता का शव पंखे से लटका दिया गया था। इस मामले में विवाहिता के पिता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले संजय कुमार देव शर्मा के आवेदन पर ससुरालियों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि दानासाई गांव में शनिवार को विवाहिता पूजा मिश्रा का पंखे से लटकता शव मिला था। तब यह बात सामने आई थी कि पूजा मिश्रा ने पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन, बाद में जांच में पता चला कि ऐसा नहीं है। पूजा मिश्रा की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है।

पूजा के पिता ने दर्ज कराई FIR

इसके बाद पूजा मिश्रा के पिता संजय कुमार देव शर्मा ने पूजा मिश्रा के पति सुमित मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में सुमित मिश्रा के अलावा कल्पना मिश्रा और मिली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- Dhanbad Medical College : मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द मिलेगी MRI और CT Scan सेवा

Related Articles