Home » Jamshedpur Police Encounter: फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से घटना को अंजाम देते थे चेन स्नेचर

Jamshedpur Police Encounter: फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से घटना को अंजाम देते थे चेन स्नेचर

पुलिस ने दर्ज किया दो केस, अन्य आरोपियों की संलिप्तता का लगाया जा रहा पता

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur police encounter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jmshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास बिरसानगर जोन नंबर 9 की रहने वाली महिला बसंती देवी की चेन छीनकर भाग रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाशों में पुलिस की गोली से घायल हरपाल उर्फ गबरू और मनप्रीत उर्फ मनजीत उर्फ रिशु के खिलाफ पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। एक केस टेल्को थाना में चेन छिनतई का दर्ज किया गया है। दूसरा केस सिदगोड़ा थाना में पुलिस पर फायरिंग करने का दर्ज किया गया है। चेन छिनताई करने के बाद हरपाल और मनप्रीत फरार हो गए थे। सिदगोड़ा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। एसएसपी पीयूष पांडे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरपाल सिंह पर पहले से छह केस दर्ज हैं। जबकि मनजीत पर चार केस दर्ज हैं। उनके पास से पिस्तौल के अलावा एक कारतूस, एक मैगजीन, घटना में प्रयुक्त बाइक और छीनी गई चेन के अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट और काली मिर्च का स्प्रे बरामद किया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि वह काली मिर्च का स्प्रे कर महिलाओं की चेन छीना करते थे और जो बाइक इस्तेमाल करते थे, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होती थी। एसपी ने बताया कि इस घटना में और भी बदमाश शामिल हो सकते हैं। उनका भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा, यह बदमाश किस गिरोह से संबंधित हैं, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल बदमाश से अभी पूछताछ नहीं हो पाई है।

Read also Jamshedpur Police Encounter : सिदगोड़ा पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी हैं दो गोलियां, जानें एनकाउंटर की पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Comment