Home » Guva Theft News: किराना दुकान में खिड़की से घुसे चोर, नकद व मोबाइल उड़ाए

Guva Theft News: किराना दुकान में खिड़की से घुसे चोर, नकद व मोबाइल उड़ाए

चोरों ने शुरुआत में दुकान का मुख्य ताला तोड़ने का प्रयास किया था। जब वे इसमें असफल रहे, तो उन्होंने दुकान के पिछले हिस्से में लगी खिड़की को निशाना बनाया।

by Rajeshwar Pandey
Guva Theft News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक मोड़ पर स्थित एक किराना दुकान में सोमवार रात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने राकेश झा स्टोर को अपना निशाना बनाते हुए नकद, मोबाइल और सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए।

आगे का ताला न टूटने पर खिड़की के रास्ते दाखिल हुए शातिर

दुकान के मालिक राकेश कुमार झा ने बताया कि चोरों ने शुरुआत में दुकान का मुख्य ताला तोड़ने का प्रयास किया था। जब वे इसमें असफल रहे, तो उन्होंने दुकान के पिछले हिस्से में लगी खिड़की को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने दो गल्लों से लगभग 10 से 12 हजार रुपये की नकदी, एक स्मार्टफोन और एक की-पैड फोन पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा, चोर दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व अन्य राशन सामान भी चुरा ले गए।

Guva Theft News

सुबह दुकान खोलने पर हुआ घटना का खुलासा

मंगलवार की सुबह जब संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो पीछे की खिड़की टूटी देख उनके होश उड़ गए। अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ले से नकद व दोनों मोबाइल गायब थे। पीड़ित ने तुरंत आसपास के व्यापारियों को इसकी जानकारी दी और गुवा थाने को सूचित किया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, जर्जर दुकानों को किया सील

Related Articles

Leave a Comment