Home » Chaibasa Missing Students : छात्रावास से लापता हुए दो छात्र डांगुवापोसी स्टेशन के पास बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Chaibasa Missing Students : छात्रावास से लापता हुए दो छात्र डांगुवापोसी स्टेशन के पास बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Jharkhand Hindi News : छठी व सातवीं कक्षा में पढ़नेवाले दोनों छात्र विगत दो फरवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे छात्रावास से निकले थे। उसके बाद लापता हो गए थे

by Rajeshwar Pandey
chaibasa missing student
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : (West Singhbhum) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत माउंट कार्मेल इंग्लिश मीडियम विद्यालय, रूगुड़साई के छात्रावास से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

छात्रावास से गायब होने पर परिजनों ने थाने में की शिकायत

माउंट कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में छठी कक्षा के छात्र इराज पिंगुवा (उम्र करीब 12 वर्ष), पिता अनन्त पिंगुवा, ग्राम पोखरिया, थाना कुमारडुंगी व कक्षा सातवीं के छात्र समीर जेराई (उम्र करीब 13 वर्ष), पिता लेवा जेराई, ग्राम झीरपाई टोला-बाईहातु, थाना जगन्नाथपुर से दो फरवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे छात्रावास से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बच्चों के न मिलने पर दोनों छात्रों के अभिभावकों की ओर से जगन्नाथपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर थाने में तीन फरवरी को मामला दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को मिली सफलता

छात्रों के लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने जांच के क्रम में चार फरवरी को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

पिछले कई दिनों से छात्रों के परिजन व रिश्तेदार काफी तनाव में थे। उनके मन में किसी अनहोनी की आशंका बढ़ रही थी। पुलिस की ओर से बरामद किए जाने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read Also- Chatra Firing Case : लेवी नहीं मिलने पर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, जानें क्या है मामला

Related Articles

Leave a Comment